Last Updated on January 18, 2019 by Jivansutra

 

Body Moles: Sharir Par Til Ka Fal in Hindi

 

“जिस इन्सान की कनपटी पर तिल होता है, उस व्यक्ति की शादी जल्दी होती है। पत्नी सुंदर मिलती है और धन भी खूब पाता है। देखा जाय तो ऐसे व्यक्ति प्रायः भाग्यशाली सिद्ध होते हैं।”
– सामुद्रिक शास्त्र

 

पिछले लेख ‘Body Mole Meaning in Hindi तिल का मतलब‘ में हमने आपको शरीर पर दिखायी देने वाले तिलों का क्या फल होता है, इसके बारे में विस्तार से बताया था। पेट और कमर पर दिखायी देने वाले तिलों का क्या फल होता है, इसके बारे में भी हम Til Vichar in Hindi Jyotish में बता चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन्सान की आँखों और कानों पर दिखने वाले तिलों का क्या फल होता है?

आम तौर पर ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के कान और आँख पर तिल होता है, ऐसे लोगो की किस्मत में धन-दौलत की कमी कभी नही रहती। ऐसे लोगो को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह फलित कथन बहुत हद तक सत्य है, लेकिन आँख और कान पर कुछ ऐसे भी स्थान हैं जहाँ यह तिल अपना बुरा प्रभाव दिखा सकते हैं।

वास्तव में तिलों की अच्छा या बुरा प्रतिफल देने में अपनी कोई सामर्थ्य नहीं है, यह तो बस उसका संकेत भर करते हैं। आइये अब हम इन जगहों पर दिखने वाले तिलों का मतलब और उनका भविष्य फल जानते हैं –

 

Ear Moles in Hindi शरीर पर तिल का फल

बाँए कान पर दिखने वाले तिलों का हिंदी में फल कथन

1. सामान्यतः कनपटी के पास तिल का होना पारिवारिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। इसका कारण यह है कि कनपटी के पास तिल व्यक्ति को वैरागी बनाता है। ऐसे व्यक्ति की रुचि पारिवारिक जिम्मेदारियों एवं दांपत्य जीवन में कम ही होती है।

2. बाँए कान के सामने की तरफ (कर्ण छिद्र की ओर), कहीं भी तिल का होना, व्यक्ति के रहस्यमयी होने के गुण को दर्शाता है। साथ ही यह भी देखा गया है कि ऐसे व्यक्ति का विवाह अधिक उम्र होने के पश्चात ही होता है।

3. जिन व्यक्तियों के बाँए कान के उपरी सिरे पर तिल का निशान होता है, वे व्यक्ति दीर्घायु होते हैं, लेकिन उनका शरीर कुछ कमजोर होता है।

4. यदि आपके बाँए कान के पीछे तिल है तो इसका मतलब यह है कि आपको गलत कार्य की तरफ ज्यादा आकर्षण होता है।

5. जिनके बाँए कान पर तिल होता है, उन्हें अल्पायु का भय भी हो सकता है, ऐसे लोगों को दुर्घटना आदि से सतर्क रहना चाहिये।

दाँए कान पर दिखने वाले तिलों का हिंदी में फल कथन

6. जिनके दाहिने कान के उपरी हिस्से पर तिल का चिंह होता है, ऐसे व्यक्ति सरल स्वभाव के होते हैं और कम आयु में ही उन्नति करते हुए धनवान बन जाते हैं। ऐसे व्यक्ति का जीवन साथी भी सुंदर होता है।

7. दाहिने कान के ऊपर तिल होने पर व्यक्ति ज्ञानी और बुद्धिमान होता है। यह अपने ज्ञान एंव बुद्धि से खूब धन अर्जित करते हैं।

8. जिस मनुष्य के दाँए कान के पीछे तिल होता है, उसके कान में किसी प्रकार के रोग होने की सम्भावना होती है।

9. जिन लोगों के दाहिने कान के पास तिल का निशान होता है, वे साहसी और पराक्रमी होते हैं।

10. कनपटी पर तिल होने पर व्यक्ति की शादी जल्दी होती है। पत्नी सुंदर मिलती है और धन भी खूब पाता है। देखा जाय तो ऐसे व्यक्ति प्रायः भाग्यशाली सिद्ध होते हैं।

क्या कहते हैं, नींद में देखे गये आपके 1500 अद्भुत सपने – Dream Interpretation Guide in Hindi

 

Eye Moles in Hindi शरीर पर तिल का फल

दायीं आँख पर दिखने वाले तिलों का हिंदी में फल

11. जिन लोगों की दायीं आँख के किनारे पर तिल होता है, ऐसे लोगो का चरित्र बहुत ही अच्छा होता है। ऐसे लोगो पर आँखे मूंद कर, बिना शक किये भरोसा किया जा सकता है। क्योकि यह लोग कभी किसी को धोखा नही देते हैं और न ही कभी किसी के विश्वास को ठेस पहुँचाते हैं।

12. जिन लोगों की दाहिनी आँख पर तिल होता है, वे कामुक होते हैं, उनकी स्त्रियों में काफी आसक्ति रहती है। पर अपने जीवनसाथी से उनके प्रेम संबंध बहुत मधुर होते हैं। अगर आपकी दाहिनी आंख पर तिल है तो यह शुभ संकेत है। आप पूरी जिंदगी अपने जीवनसाथी से प्यार पायेंगे।

13. जिस इन्सान की दाहिनी आँख के भीतर के सफ़ेद भाग में तिल होता है, वह व्यक्ति चरित्रहीन होता है अथवा ऐसे व्यक्ति के जीवन का अंत या तो हत्या से होता है या फ़िर वह आत्मदाह कर लेता है।

14. दायीं आँख के ऊपर का तिल आँखों से संबंधित रोग का भी सूचक है। ऐसे व्यक्ति बहुधा अविश्वासी होते हैं, न तो यह किसी पर विश्वास करते है और न ही विश्वास के काबिल होते हैं।

15. दायीं आँख के नीचे की पलकों पर तिल का होना, उस व्यक्ति के कम आयु से ही विपरीत लिंग (स्त्री या पुरुष) के प्रति आकर्षण का सूचक है।

16. जिनकी दाहिनी आँख के नीचे तिल का चिंह होता है, वे समृद्ध और सुखी होते हैं।

17. जिन लोगों की पुतली पर तिल होता है वह सामान्यत: भावुक होते हैं। अगर दायीं आँख की पुतली पर तिल हो, तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं।

18. आंख की पलकों पर कहीं भी तिल हो, तो ऐसा जातक संवेदनशील होता है। लेकिन दायीं पलक पर तिल वाले लोग, बायीं पलक वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।

बायीं आँख पर दिखने वाले तिलों का हिंदी में फल

19. जिन लोगों की बाईं आँख पर तिल होता है, वे अक्सर चिंताग्रस्त रहते हैं। यह कष्टप्रद जीवन का अशुभ संकेत हैं इसके कारण आपको अपनी पूरी जिंदगी संघर्ष करते हुए गुजारनी पड़ सकती है।

20. बायीं आँख के भीतर के सफ़ेद भाग में तिल होना, चरित्र हीनता का सूचक है।

21. बायीं आँख की पुतली पर तिल होना भी चरित्र हीनता का सूचक है, लेकिन इसका प्रभाव भीतर के तिल से कम होता है।

22. बायीं आँख की नीचे की पलकों पर तिल का होना, व्यक्ति के आलस्य और विलासितापूर्ण चरित्र को दर्शाता है।

23. बायीं पुतली पर तिल वाले लोगों के विचार कुत्सित और दोषपूर्ण होते हैं।

24. माना जाता है कि दायीं आंख पर तिल स्त्री से मेल होने का एवं बायीं आंख पर तिल स्त्री से अनबन होने का आभास देता है।

इस लेख का उद्देश्य मात्र जानकारी का संवर्धन है, व्यक्ति के जीवन के घटनाक्रम उसकी नियति और पुरुषार्थ के अनुसार लगातार बदलते रहते हैं। यदि किसी प्रकार से किसी अशुभ समाचार का पता चले तो व्यक्ति को उसकी शांति करवाने हेतु धर्म और अध्यात्म का सहारा लेना चाहिये।

सपनों की अद्भुत दुनिया और उनके विचित्र रहस्यों के बारे में जानिये – Meaning of Dreams in Hindi सपनों का अर्थ

“सभी इन्सान एक जैसे ही होते हैं, यह तो उनकी आदतें हैं जो उन्हें अलग करती हैं।”
– कन्फ़्यूशियस

 

Comments: हमें आशा है आँखों और कानों के तिलों का अर्थ बताने वाला यह लेख Sharir Par Til Ka Fal in Hindi आपको जरुर पसंद आया होगा। कृपया इस हिंदी लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करके हमें यह बताने का कष्ट करें कि जीवनसूत्र को और भी ज्यादा बेहतर कैसे बनाया जा सकता है? आप हमें अपने सुझाव Facebook, Twitter, Pinterest और Instagram पर दे सकते हैं। अपने E–mail पर नयी पोस्ट पाने के लिये जीवनसूत्र को सब्सक्राइब करें और वीडियो देखने के लिये Youtube Channel के सदस्य बनना न भूलें। एक उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाओं के साथ!

प्रिय मित्र, उम्मीद है आपको आर्टिकल काफी अच्छा लगा होगा। हमने इस लेख को लिखने में अपना काफी वक्त लगाया है। कितना अच्छा हो अगर आप भी अपना थोडा सा सहयोग हमें दें और इस लेख को सोशल मिडिया पर शेयर करें। हमें बस आपके दो मिनट चाहियें। उम्मीद है आप इंकार नहीं करेंगे।